Sunday, October 25th, 2026

जल्द बदली-बदली दिखेगी राजधानी, सीसीटीवी और वाईफाई से लैस होगा स्मार्ट पटना 

 पटना 
राजधानी पटना के स्मार्ट क्षेत्र में ऑटो और बस के दस पड़ाव होंगे। सीसीटीवी और वाई-फाई से इसे लैस किया जाएगा। यात्रियों को बैठने के लिए जगह होगी, जहां ऑटो, बस, रिक्शा पकड़ने के लिए यात्री प्रतीक्षा कर सकते हैं। शहर के यातायात को बेहतर बनाने के लिए 10 स्थानों पर इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) स्टैंड बनाए जाएंगे।

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से बनाए जाने वाले आधुनिक बस स्टॉप का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। अगस्त माह तक दस जगहों पर आईपीटी स्टैंड तैयार कर लिए जाएंगे। पटना स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत बन रहे आईपीटी स्टैंड पर स्टेनलेस स्टील के डस्टबिन, सार्वजनिक बस के आवागमन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष डिस्प्ले बोर्ड, विज्ञापन के लिए एलईडी स्क्रीन आदि होंगे। 

 

#स्मार्ट पटना 

Source : Agency

पाठको की राय