Friday, October 23rd, 2026

विकास उपाध्याय क्षेत्र में रोज कर रहे हैं सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा

रायपुर
विधायक विकास उपाध्याय प्रतिदिन अपने क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं। परन्तु पिछले कुछ दिनों से जिस जनसंपर्क यात्रा की शुरूआत कर क्षेत्र के बस्तीयों में लोगों के बीच बैठकर दैनिक समस्याओं को लेकर चर्चा कर रहे हैं, उसका उन्होंने सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा का नाम दे दिया है। इससे क्षेत्र की खासकर महिलायें अधिक से अधिक संख्या में जुट रही हैं और उनकी जो भी समस्याएँ हैं उसे खुलकर विधायक को बता तो रही हैं ही, साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा वर्षों पूर्व उन पर किये योगदान को भी याद कर उन्हें इस बात के लिए प्रेरित कर रहे हैं कि वे भी अपने कार्यकाल के समय में इस तरह के कार्य कर इतिहास रचें जिसे क्षेत्र के लोग जीवन पर्यंत याद रखें।

महिलाओं की सक्रियता और उनकी जागरूकता को देखते हुए विकास उपाध्याय ने उनके क्षेत्र में चल रहे जनसंपर्क यात्रा को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से जोड़कर सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा का नाम दे दिया है। उनके इस नामकरण से महिला वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखी जा रही है। आज वे इस यात्रा के तहत् क्षेत्र के कई कालोनी एवं बस्तीयों में जाकर लोगों से बात की।

उपाध्याय आज जब खमतराई के सोनिया नगर में महिला एवं पुरूषों से बैठकर चर्चा कर रहे थे तो लोगों ने उन्हें बताया कि यह जो सोनिया नगर है, जहाँ वे रहते हैं उन घरों का पट्टा आज से 30 साल पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे सत्यनारायण शर्मा ने दिलवाया था। यह बात सुनकर गर्व महसूस करना स्वाभाविक है और उन्होने बगैर विलंब किए क्षेत्र के लोगों से कहा कि चलिये आप लोगों को सत्तु भैय्या से भी सीधे बात कराता हूँ और शर्मा को फोन लगाकर स्पीकर में क्षेत्र के लोगों से बात कराई। यह क्षण वाकई ऐसा था मानो इन लोगों को सत्यनारायण शर्मा  ने तीन दशक पहले जीवनदान दे दिया हो। विकास उपाध्याय ने कहा, सत्यनारायण शर्मा के योगदान से हम जैसे छोटे कार्यकर्ता आज जनता के बीच सर उठाकर बात करने लायक महसूस करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय