Tuesday, October 20th, 2026

सोनाक्षी सिन्हा की नई पहल, लोगों से पेड़ लगाने की अपील की


एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई हैं। सोनाक्षी ने हाल ही में अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ मुंबई में पौधे लगाए। जिसकी कुछ फोटोज सोनाक्षी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अब आप एक, दो या तीन पेड़ को गोद भी ले सकते हैं। चक्रवाती तूफान ताऊ ते के कारण मुंबई ने लगभग 2363 पेड़ खो दिए हैं और उनमें से लगभग 348 पेड़ तो 'के/वेस्ट वार्ड' के ही थे। इस अद्भुत पहल को शुरू करने के लिए असिस्टेंट कमिश्नर एमसीजीएम के/ पश्चिम वार्ड श्री मोटे और उनके साथ वाली ुेू टीम को बधाई। जिन्होंने इस पहल की शुरूआत की है, जिसके तहत लोग उखड़े हुए पेड़ों को फिर से लगा सकते हैं और गोद भी ले सकता हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय