Tuesday, October 20th, 2026

बेटे ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर मां को कुल्हाड़ी से काट डाला

सीतापुर
जिसने जन्म दिया उसे ही बेरहमी से मार डाला। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सीतापुर के सदरपुर इलाके के खमरिया नानकारी गांव में घटित हुई। शुक्रवार देर रात शराबी पुत्र ने ही अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट दिया। वारदात के बाद आरोपी भागा लेकिन पकड़ा गया। उसे कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज किया गया है। बताते हैं कि खमरिया नानकारी निवासी गणेश को शराब की लत है। इसी को लेकर उसकी पत्नी अपनी एक बेटी के साथ मायके में रह रही है। नशे की लत इतनी हावी हुई कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी 70 वर्षीय मां ऊषा देवी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। मारपीट करते हुए पड़ोस आंगन में रखी कुल्हाड़ी को उठा लाया और मां के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिये। कुल्हाड़ी के हमले से ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद बताते हैं कि नशेड़ी पुत्र शराब पीने के बाद आकर अपनी मां से झगड़ा करने लगा। वो शराब के लिए और पैसे मांग रहा था। जिस समय ये घटना हुई उस समय शराबी पुत्र और उसकी मां के अलावा घर पर कोई भी नहीं था, आरोपी को वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गणेश के छोटे भाई की तहरीर पर हत्या किये जाने का अभियोग पंजीकृत हो गया है।

 

 

#Son

Source : Agency

पाठको की राय