Wednesday, October 21st, 2026

पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे ने पिता-भाई को काटा डाला

अंबेडकरनगर

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। शहर के मशहूर सर्राफा व्यवसायी अमरदीप ज्वैलर्स गहना कोठी के मालिक और उनके बेटे की हत्या की गई। सर्राफा कारोबारी के छोेटे बेटे ने पत्नी से पिता और भाई के अवैध संबंध के शक में दोनों की धारदार हथियार से काट डाला। मां भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। नाजुक हालत में रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

शाहजादपुर में  कोल्ड स्टोरेज के समीप अमरदीप ज्वैलर्स गहना कोठी के मालिक कृष्णा  65 साल और उनके पुत्र आनंद 40 साल बुधवार की धारदार हथियार से घर छोटे बेटे ने हत्या कर दी। चर्चाओं के अनुसार घटना पारवारिक विवाद और अवैध संबंधों की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटा लखनऊ में रह रहा था और उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय