Monday, October 19th, 2026

बेटे-बेटियों की शादी अपने घर पर कर सकते हैं, कांग्रेस की मांग पर कलेक्टर ने दिया आश्वासन

ग्वालियर
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने आज कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से मोबाइल पर चर्चा करने के उपरांत कहा कि जिन बेटे बेटियों को तेल चढ़ जाता है उनकी शादी होना आवश्यक होता है यह भारतीय परंपरा का हिस्सा है ऐसी शादियों पर रोक लगाना अनुचित है यह जनहित में नहीं है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जिन बेटे बेटियों की तेल चढ़ गए हैं और हल्दी लग गई है ऐसे परिवार अपने घर पर शादी विवाह का कार्यक्रम कर सकते हैं लेकिन कार्यक्रम में केवल आवश्यक 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं ऐसा आदेश संशोधित कर लिया गया है। अब किसी घर परिवार को अपने बेटे बेटियों की शादी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा लेकिन शादी कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने ग्वालियर महानगर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी परिवार पूर्णता कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घर में ही बेटे बेटियों की शादी करें और कॉन्ग्रेस हमेशा जनता के सुख दुख में साथ निभाती रहेगी।

 

 

 

#married

Source : Agency

पाठको की राय