Wednesday, October 21st, 2026

कभी चॉकलेट तो कभी मोबाइल गेम का लालच देकर पुजारी करता था बच्चों से अननेचुरल सेक्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पुजारी को पुलिस ने बच्चों के साथ अननेचुरल सेक्स के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को पुजारे के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी के ऊपर आरोप है कि वह बच्चों को चॉकलेट और मोबाइल में गेम खिलाने के नाम पर अपने पास बुलाता और उनके साथ अननेचुरल सेक्स करता।

आरोपी पुजारी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी के किनारे एक घाट में पूजा पाठ और दाह संस्कार का कार्य करता है। पुजारी के खिलाफ कुछ महिलाओं ने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। महिलाओं ने शिकायत में बच्चों से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप पुजारी पर लगाया है। महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से चांज की और जांच के बाद आरोपी पुजारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। जब इस मामले को लेकर पुलिस ने गंभीरता से जांच की तो पुलिस को चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के मामले में खुलासा करते हुए बताया कि वह बच्चों को चॉकलेट, मोबाइल गेमस खाने का लालच देकर अपने घर बुलाता और उनके सांथ अननेचुरल सेक्स करता। इतना ही नही लालच के कारण मासूम बच्चे उसके घर पर ही रहते थे। बीते दिनों अचानक कुछ महिलाए उसके घर पहुंच गई, जहां उन्होंने बच्चों को डाटते हुए पूछा तो उन्होंने पूरी बात का खुलासा कर दिया। जिसके बाद महिलाओं ने थाने में पुजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तब आरोपी ने अपना जुर्म को स्वीकार लिया है।

 

#arrested priest#unnatural sex#children#luring chocolate and mobile game.

Source : Agency

पाठको की राय