Saturday, October 24th, 2026

स्पाइसजेट की कुछ उड़ानें दैनिक भुगतान में देरी से दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकी गईं

नई दिल्ली
स्पाइसजेट (SpiceJet) की कुछ उड़ानें शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए रोकी गईं क्योंकि एअरलाइन द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को किए जाने वाले दैनिक भुगतान में देरी हो रही थी। सूत्रों के अनुसार, एअरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण दैनिक भुगतान में देरी हुई और उड़ानें अब सामान्य रूप से चल रही हैं।

एएआई ने 2020 में स्पाइसजेट एयरवेज को 'कैश एंड कैरी' के आधार पर रखा था क्योंकि वह अपने पिछले बकाया को चुकाने में असमर्थ था। 'कैश एंड कैरी' मॉडल के तहत एअरलाइन को उड़ानें संचालित करने के लिए नेविगेशन, लैंडिंग, पार्किंग और अन्य विभिन्न शुल्कों का दैनिक भुगतान एएआई को करना पड़ता है। शुक्रवार की घटना के बारे में पूछे जाने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण, स्वचालित दैनिक भुगतान की प्रक्रिया नहीं हो सकी। प्रवक्ता ने कहा कि यह एएआई को मैन्युअल रूप से किया जा रहा है, जिसे इस मुद्दे से अवगत कराया गया है। स्पाइसजेट का उड़ान परिचालन अब सामान्य रूप से जारी है।

 

 

#SpiceJet

Source : Agency

पाठको की राय