Monday, October 19th, 2026

कुछ कहते हैं यह संकेत, टालें नहीं, बचाव करें

हमारे जीवन में ऐसी कई घटनाएं होती हैं जो हमें शुभ-अशुभ के बारे में पहले ही संकेत कर देती हैं। इन संकेतों के अस्तित्व से इनकार नहीं किया जा सकता है। अगर इन संकेतों पर थोड़ा सावधानी बरतें तो किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों और किसी भी अनहोनी से बचाव के बारे में।

घर में अगर काफी चूहे, कीट-पतंगे, मधुमक्खी, दीमक दिखने लगें तो यह अशुभ संकेत है। भवन का कोई हिस्सा अचानक गिर जाए या छत का प्लास्टर गिर पड़े तो इसे भी अशुभ माना जाता है। हाथ से अचानक पानी से भरा गिलास छूटकर गिर जाए तो यह गंभीर रोग की ओर इशारा करता है। हाथ से अचानक नमक गिर जाए तो समझें कर्ज में डूब सकते हैं। घर में रखा फर्नीचर अपने आप टूट जाता है तो यह भी शुभ संकेत नहीं है। कांच का टूटना घर में विवाद होने का संकेत देता है। सोना या जेवर गुम हो जाए तो यह भी अशुभ माना जाता है। अगर बार-बार अंगुली चटकाने की आदत है तो इसे तुरंत छोड़ दें। घर में लगी घड़ी अगर बार-बार बंद हो जाती है तो यह भी अशुभ संकेत है। शुभ आयोजन में बाधा उत्पन्न हो तो इसे भी गंभीरता से लें। उबलते दूध का बर्तन से बाहर आ जाना भी अशुभ संकेत है। अगर कोई कुत्ता आपके पीछे चलने लगे तो ये भी अनहोनी का इशारा करता है। ऐसे अशुभ संकेत मिलें तो घर में रामायण या सुंदर कांड का पाठ कराएं। घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

 

#vastu

Source : Agency

पाठको की राय