Wednesday, October 21st, 2026

29 व 30 को रद्द रहेंगी कुछ एक्सप्रेस ट्रेने

रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के उसलापुर-घूटकू स्टेशनों के मध्य किमी 729/19-21 में स्थित समपार संख्या बीके-06 लोखड़ी फाटक में 30 जनवरी को ब्लाक लेकर सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण के पूर्व ढलित खंडों को लांचिंग करने का काम किया जाएगा। इसकी वजह से रेलवे जोन ने 29 और 30 जनवरी को इस मार्ग से चलने वाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द करने से बिलासपुर से कोरिया, इंदौर, बरौनी और गोंदिया आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

30 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस, 29 जनवरी को चिरमिरी से चलने वाली चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 30 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, 29 जनवरी को इंदौर से चलने वाली बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, 29 जनवरी को बरौनी से चलने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस और 30 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं 29 जनवरी को पुरी से चलने वाली पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस दो घंटे देरी से रवाना की जाएगी।

 

#train

Source : Agency

पाठको की राय