Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से जवान शहीद, टीम के साथ कमलेश हेमला निकले थे गस्त पर

बीजापुर.

गंगालुर थाना क्षेत्र के कांवड़गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुरक्षाबल का एक जवान बलिदान हो गया। जवान बस्तर बटालियन के कावड़गांव कैंप में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह कांवड़गांव से सुरक्षाबल के जवान गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे।

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से जवान कमलेश हेमला (23) पुत्र मासा निवासी संतोषपुर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान कांवड़गांव स्थित बस्तर बटालियन कैम्प में पदस्थ था। जवान का शव बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान का अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#Soldier martyred#lightning on patroling party

Source : Agency

पाठको की राय