Wednesday, October 21st, 2026

आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम


कांकेर :  सोमवार को छोटेबेठियां थाने के रेंगावाही में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान शहीद हो गया है, इलाज के दौरान रायपुर में जवान ने दम तोड़ दिया है। बता दें कि पोलिंग पार्टी को ले जाते समय नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। जवान का नाम प्रकाश चंद है जो कि bsf का जवान
है। एसपी दिव्यांग पटेल ने जवान के शहादत की पुष्टि कर दी है। रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में जवान का इलाज चल रहा था। शहीद जवान मारबेड़ा स्थित बीएसएफ के 94वीं बटालियन में तैनात था। उड़ीसा के बालेश्वर का रहने वाला था। बता दें कि बीते दिन सोमवार को कांकेर के थाना छोटेबेटियां से बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी पोलिंग के 04 टीम को लेकर कैम्प मरबेड़ा से रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी। उसी दौरान रेंगागोंदी के पास लगभग लगभग 16:00 बजे प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ के आरक्षक चंद्रप्रकाश एवं पोलिंग पार्टी के 02 कर्मचारी घायल हुई। घायलों का ईलाज छोटेबेठियां में किया जा रहा था। उस समय यह बताय गया था कि मतदान दल एवं सुरक्षाबल की टीम सुरक्षित रेंगागोंदी मतदान केंद्र पहुँच गए हैं।

 

#BSF jawan injured

Source : Agency

पाठको की राय