Wednesday, October 21st, 2026

सोलर इंडस्ट्रीज को रक्षा मंत्रालय से 212 करोड़ रुपये का ठेका मिला

नई दिल्ली
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने  कहा कि उसकी एक सहायक कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 212 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। सोलर इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया, ”कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड ने रक्षा मंत्रालय के साथ हथियारों की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।” कंपनी ने कहा कि ठेका 212 करोड़ रुपये का है। सोलर समूह औद्योगिक विस्फोटकों का विनिर्माण करता है।

 

 

#सोलर इंडस्ट्रीज

Source : Agency

पाठको की राय