Friday, October 23rd, 2026

घनघोर जंगल पहाड़ के कई मजरेटोले में पहुंची सोलर होमलाईट

जशपुरनगर
जिला प्रशासन के सार्थक पहल से जशपुर जिले में सौर सुजला योजनांतर्गत् दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। साथ ही घनघोर जंगल पहाड़ के मजरेटोले में होमलाईस संयंत्र की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन का उददेश्य है कि दूरस्थ अंचल के अंतिम व्यक्ति तक छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से सौभाग्य योजनांतर्गत स्थापित होमलाईट एवं सोलर पॉवर प्लांट से घर रोशन हुए हैं। सौभाग्य योजनांतर्गत जिला जशपुर में दिसम्बर 2018 से अविद्युतीकृत क्षेत्रों में कई ग्राम-मजरेटोले को होम लाईट एवं सोलर पॉवर प्लांट से विद्युतीकृत किया गया है।

क्रेड़ा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जशपुर अंतर्गत 06 मजरेटोले के 168 हितग्राहीयों को सोलर पॉवर प्लांट एवं 1826 नग होमलाइट संयंत्र स्थापित कर कुल 2847 घरों को सोलर लाइट के माध्यम से विद्युतीकृत किया गया है। जिला जशपुर से दुरस्त स्थानों में ग्राम-बहोरा, चलनी, कामारिमा, करडीह, सोनमुठ, हरार्डीपा एवं सोनक्यारी के घनघोर जंगल-पहाड़ के कई मजरेटोले में लगभग 191 हितग्राहीयों को सोलर होम लाइट संयंत्र देकर उनके घरों को रोशन किया गया है, इन मजरेटोले में अधिकांश पहाड़ी कोरवा ही निवासरत हैं, जो कई वर्षों से अंधकार में जीवन व्यतीत करते थे, वर्तमान में उनके घरों को सोलर होम लाइट द्वारा विद्युतीकृत करने से उनके चेहरों में खुशी की झलक दिखाई पड़ती है। ऐसे कई हितग्राही है जो लाईट को पहली बार देखें है।

 

#Solar homelight

Source : Agency

पाठको की राय