इंदौर में साफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने लगाई फांसी,4 महीने पहले हुई थी शादी
इंदौर
इंदौर के भंवरकुआ इलाके की एक होटल में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बारे में रविवार दोपहर पता चला। सुसाइड से पहले उसने अपने भाई को वीडियो कॉल किया था। भाई के सामने ही हाथ की नस काटी और इसके बाद फांसी लगा ली। युवती की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। उसने साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
भंवरकुआ थाने के TI संतोष दूधी के मुताबिक युवती शनिवार रात अग्रसेन चौराहे पर स्थित वाइन शॉप के ऊपर बनी होटल वेनिस ब्लू में रूकी थी। पुलिस को सूचना मिली कि होटल के पास वाली बिल्डिंग के लोगों ने होटल के कमरे में युवती को फांसी पर झूलता देखा है। होटल स्टाफ ने बताया कि युवती सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर युवती फंदे पर झूलती मिली। कमरे में काफी खून भी फैला हुआ था। युवती की पहचान मोनिका यादव (25) निवासी जगजीवन राम नगर के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह अपने घर से कुछ देर में वापस आने का कहकर निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने रात में MIG थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
करीब 3:14 बजे भाई नमन के मोबाइल पर मोनिका के फांसी लगाते हुए वीडियो आए। नमन जीजा धीरज को लेकर थाने पहुंचा लेकिन ड्यूटी अफसर ने ध्यान नहीं दिया। परिचितों की मदद से एसीपी राकेश गुप्ता से गुहार लगाने पर पुलिस सक्रीय हुई और मोनिका की तलाश शुरु की। सुबह भंवरकुआं थाना पुलिस को खबर मिली मोनिका ने रूम नंबर 204 में फांसी लगा ली है।
एसीपी अग्रवाल के मुताबिक उसने नश काटने की कोशिश भी की है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मायके व ससुराल वाले भी होटल पहुंच गए। बहन ने कहा वह रातभर काल करती रही लेकिन मोनिका ने जबाव नहीं दिया। छोटी बेटी की कसम भी दी लेकिन मोनिका ने बात नहीं की। पुलिस ने उसका फोन चार्ज किया तो 127 मिस्ड काल मिलें।

पाठको की राय