Wednesday, October 21st, 2026

साक्षी लहरे को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर समाज ने किया सम्मानित

जैजैपुर
कु साक्षी लहरे द्वारा नीट परीक्षा उत्तीर्ण किये जाने पर सतनामी समाज संस्था ने उसे 21हजार रुपए की सम्माननिधी राशि प्रदान की। कु साक्षी छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल पामगढ़ की मेधावी विद्यार्थी रही जो वर्तमान में संत शिरोमणि गुरु घासीदास कॉलेज पामगढ़ में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रा हैं। साक्षी ने नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अंचल और समाज को गौरवान्वित किया है।  वह मेडिकल कालेज राजनांदगांव में एमबीबीएस की पढ़ाई करेगी।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी लेकिन आर्थिक समस्या के कारण प्राइवेट कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाई थी। संस्था के डॉ. राजाराम बनर्जी ने साक्षी को इस उपलब्धी पर बधाई देते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति लगन और परिश्रम के साथ कार्य करने के लिए ठान लेता है तो उसे दुनिया की कोई भी ताकत आगे बढ?े से नहीं रोक सकता यही जुनून साक्षी लहरे के जीवन मे भी परिलक्षित होता है। बचपन से हमने देखा है ,आपके संघर्ष मय जीवन को बेटा। इस उपलब्धि के लिए आपको संस्था परिवार, सतनामी समाज छत्तीसगढ़ और इंडियन सतनामी समाज आॅगेर्नाइजेशन के तरफ से बहुत बहुत बधाई,निरन्तर आगे बढ़ो ।

 

Source : Agency

पाठको की राय