वैक्सीन की कमी के मद्देनजर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी: भूपेश बघेल
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. यहां पर रोज हजारों कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं. वहीं, सैंकड़ों मरीजों की मौत हो रही है. हालांकि, प्रदेश में कोरोना का टीका लगाने काम तेज से चल रहा है. इसके बावजूद कोरोना की रफ्तार जारी है. इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुझाव दिया है. सीएम ने पत्र में कहा है कि 18-44 वर्ष की आयु वर्ग में टीकाकरण की प्राथमिकता तय की जाए. और साथ ही उन्होंने कहा है कि वैक्सीन की कमी के मद्देनजर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी.
वहीं, कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण के तेजी से फैलने का सिलसिला लगातार जारी है. अप्रैल माह के पहले दिन से संक्रमण बढ़ने की हुई शुरुआत होने का सिलसिला आज तक जारी है. आलम यह है कि नए मरीजों के आंकड़े 1500 से बढ़कर 15000 के पार तक पहुंच चुके हैं. 29 अप्रैल गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 15804 नए मरीज मिले तो वहीं राजधानी रायपुर में पहली बार फिर 1400 के पार नए मरीजों की संख्या रही. रायपुर में 1414 नए मरीज मिले. बात अगर दुर्ग जिले की करें तो दुर्ग जिला एक बार संक्रमण के मामले में रायपुर से आगे निकल चुका है. दुर्ग जिले में बीते 24 घण्टे में सर्वाधिक 1496 नए मरीज मिले हैं. बात अगर अन्य जिलों की करें तो बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर ऐसे जिले हैं लगातार संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है. बिलासपुर में 1337, रायगढ़ में 1196, कोरबा औ जांजगीर में 1043-1043 नए मरीज मिले हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख के पार पहुंच चुकी है. छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 713706 लोग संक्रमित पाए गए हैं, इन सात लाख संक्रमितों में एक लाख नए मरीज महज आठ दिनों में ही मिले हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट का सिलसिला लगातार जारी है. गुरुवार को बीते 24 घण्टे में प्रदेशभर में 15804 नए मरीज मिले हैं. मौत की बात करें तो 191 लोगों की हुई मौत, जिनमें रायपुर जिले में सर्वाधिक 48 लोगों की मौत शामिल है, तो वहीं बीते 24 घण्टे में 15003 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है. एक्टिव मरीजों की संख्या 117010 हो गई है. इन सबके अलावा छत्तीसगढ़ में कोरोना से आज तक कुल 8312 लोगों की मौत भी हो चुकी है तो वहीँ अब तक 587484 मरीज रिकवर भी हुए हैं.

पाठको की राय