Friday, October 23rd, 2026

अब तक 45 साल से अधिक आयु समूह के 21 लाख 23 हजार से अधिक को दी गई पहली डोज

रायपुर
प्रदेश में वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों को वैक्सीन लगने लगी है। अब तक इस आयु समूह में 21 लाख 23 हजार 192 लोगों को पहली डोज लग चुकी है तथा 32 हजार 861 को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। लेकिन लोगों के मन में यह भ्रांति है कि वैक्सीन लगने के बाद वे पूरी तरह सुरक्षित है जबकि यूनीसेफ और अन्य विषेशज्ञ भी यह लगातार कह रहे हैं कि वैक्सीन, कोविड 19 संक्रमण होने  के बाद की गंभीर स्थिति से बचाता है, संक्रमण से नही बचाता है। यूनीसेफ के स्वास्थ्य विषेश्ज्ञ डॉ  श्रीधर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे सही उपाय है कि चाहे किसी को  वैक्सीन लगी हो या नही  मास्क सही तरीके से लगाएं,साबुन पानी से नियमित हाथ धोए और दूसरों से दो गज की सुरक्षित दूरी रखें।  इसके अलावा हल्के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, थकान ,भूख न लगना आदि पर भी तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए।

 

#डोज

Source : Agency

पाठको की राय