Sunday, October 25th, 2026

प्रदेश में अब तक 3.55 करोड़ से अधिक का हुआ वैक्सीनेशन

भोपाल

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक प्रदेश में 3 करोड़ 55 लाख 48 हजार 721 लोगों को वैक्सीन डोज लगाये जा चुके हैं। आज मंगलवार को 36 हजार 474 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।

आज 10 कोरोना प्रकरण आये

मंगलवार को प्रदेश में 10 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण आये। इनमें से इंदौर में 4, भोपाल में 3 और जबलपुर, राजगढ़ एवं रतलाम में 1-1 नवीन पॉजिटिव प्रकरण आया। जबकि 23 कोरोना रोगी स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश की कोरोना पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। प्रदेश में आज 69 हजार 282 कोरोना जाँच की गई।

 

#वैक्सीनेशन

Source : Agency

पाठको की राय