छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने किया आॅनलाइन पंजीयन, कल अंतिम तिथि
रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए अब तक 2 लाख 7 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए आॅनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक पंजीयन कर सकते है। सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो-वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग योग विथ छत्तीसगढ़ के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो वीडियो इंटरनेशनल योगा डे 2021 एड द रेड जीमेल डॉट कॉम पर मेल भी कर सकते हैं।

पाठको की राय