Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

देश में अब तक 55 करोड़ टीके लगे, पॉजिटिविटी रेट भी घटा, डबल अटैक से भागेगा कोरोना!  

 नई दिल्ली 
देश को कोरोना संक्रमण से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 25,166 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो बीते 154 दिनों का सबसे कम आंकड़ा है। इसके चलते कुल मामलों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत तेजी से घटते हुए 1.15 फीसदी ही रह गया है, जो मार्च 2020 के बाद अब तक सबसे कम है। इसके अलावा एक्टिव केसों की संख्या भी अब 3,69,846 ही रह गई है, जो बीते 146 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। रिकवरी रेट की बात करें तो वह भी लगातार सुधरता जा रहा है। फिलहाल देश में कोरोना का रिकवरी रेट 97.51% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

अब तक भारत में 3,14,48,754 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर सामान्य जिंदगी में लौट चुके हैं। यही नहीं बीते 24 घंटे में ही 36,830 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। एक तरफ नए मामलों की संख्या 25 हजार के करीब होने और दूसरी तरफ 36 हजार लोगों के रिकवर होने के चलते एक ही दिन में एक्टिव केसों में करीब 10,000 की कमी देखने को मिली है। इसके अलावा वैक्सीनेशन की रफ्तार भी अब एक बार फिर से तेज हो गई है। बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज दी गई हैं। जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश भर में अब तक 55.47 करोड़ से ज्यादा कोरोना वायरस के टीके लग चुके हैं। एक तरफ तेजी से घट रहे नए केसों और दूसरी तरफ टीकाकरण की रफ्तार ने कोरोना की गति को थामने का काम किया है। इसके चलते लंबे समय के बाद वीकली पॉजिटिविटी रेट अब 2 फीसदी से भी कम हो गया है। डेली पॉजिटिविटी भी अब महज 1.61 फीसदी ही रह गया है। बीते 22 दिनों से यह 3 फीसदी से कम बना हुआ है। अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर के पीक के मुकाबले देखें तो अब हालात काफी अच्छे हैं। उस दौरान महज एक दिन में ही नए केसों का आंकड़ा 3 से 4 लाख तक पहुंच गया था।

 

#डबल अटैक

Source : Agency

पाठको की राय