जिले में अब तक कोविड 19 के 26 हजार 475 मरीज हुए स्वस्थ
धमतरी
अब तक धमतरी जिले में कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 475 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल तीन लाख 29 हजार 707 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27054 धनात्मक मरीज की पहचान हुई। इनमें से जहां 26 हजार 475 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 12 है।
बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 56 हजार 627, ट्रू-नॉट से 41 हजार 357 और रैपिड एंटीजन कीट से दो लाख 31 हजार 728 लोगों का सैम्पल जांच किया गया। इस तरह कुल तीन लाख 29 हजार 707 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है। यह भी बताया गया है कि 29 अगस्त की स्थिति में कोविड 19 का एक नया मामला प्रकाश में आया है।

पाठको की राय