Monday, October 19th, 2026

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, दिल्ली में बरसेंगे बादल, हरियाणा में शीत लहर का अलर्ट

नई दिल्ली
घने कोहरे और प्रदूषण की मार सह रही राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में बारिश होने से प्रदूषण में तो कमी आएगी लेकिन इससे सर्दी में इजाफा होगा। आपको बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

 दिल्ली में बरसेंगे बादल दिल्ली में बरसेंगे बादल रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश हुई थी जिसकी वजह से दिल्ली की जहरीली हवा में मामूली से सुधरी है, मतलब कि जो दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर था, जो अब खराब श्रेणी में आ गया है। अनुमान है कि आज दिल्ली का न्यूनतम ताप 8 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। पटनीटॉप में कल काफी बर्फबारी हुई, जिसका भरपूर लुत्फ उठाते पर्यटक नजर आए। सैलानियों की मस्ती की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 Yellow Alert जारी
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में 31 दिसंबर को शीत लहर की भविष्यवाणी की है। जिसके लिए उसने यहां के लिए Yellow Alert जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने कहा है कि दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में 29-30 दिसंबर को घना कोहरा और शीत लहर छाने की आशंका है तो वहीं गुरुग्राम में 31 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। तो एमपी, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश होने की आशंका है।

 

#शीत लहर का अलर्ट

Source : Agency

पाठको की राय