58 किलो चांदी सागर ला रहे तस्कर मथुरा में गिरफ्तार
सागर/मथुरा, ब्यूरो। मथुरा के थाना महावन पुलिस ने तलाशी के दौरान एक आॅल्टो कार से 58 किलो चांदी बरामद की है। पकड़ी गई चांदी की कीमत 37 लाख रुपए बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबि सभी आरोपी चांदी की तस्करी कर उसे मध्य प्रदेश के सागर जिले ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जीएसटी के अधिकारी भी जांच में जुटे हैं। आरोपियों के पास से पुलिस को 4 बैग मिले हैं। चारों बैगों में चांदी भरी हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम कुमारपाल, राजवीर सिंह, नरेंद्र कुमार और खेमचंद बताया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जीएसटी विभाग को दी। जिसके बाद मौके पहुंचे अधिकारियों ने चांदी का वजन कराया तो 58 किलो 280 ग्राम चांदी निकली। जिसकी कीमत बाजार में करीब 37 लाख रुपए है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सागर में यह चांदी किसके इशारे पर और कहां आ रही थी। सागर पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई है।

पाठको की राय