Sunday, October 25th, 2026

एक करोड़ के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर
तखतपुर नगर के इतिहास में पहली बार ग्राम खपरी के खंडहरनुमान मकान में पुलिस ने दबिश देकर एक करोड़ रुपये का गांजा जप्त किया हैं। पुलिस ने 9 क्विंटल गांजे के साथ मोपका के रहने वाले हरिश साहू को गिरफ्तार किया जो स्काई हॉस्पिटल बिलासपुर इमरजेंसी कोविड-19 के कार का इस्तेमाल कर ओडिशा से गांजा ला रहा था। उक्त कार्रवाई कोटा एसडीओपी रश्मीत कौर चावला के नेतृत्व में किया गया।

पुलिस को मुखबिर से बीती रात्रि सूचना मिला थी कि दहिया मोड़ के पास एक घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। जहां तखतपुर पुलिस एसडीओपी राश्मित चावला के साथ निकले। देवरी खमरिया के पास आरोपी हरीश साहू पिता संत राम उम्र (35) निवासी मोपका बिलासपुर अपने स्विपट कार सीजी 11 एम 1778 में घूम रहा था। उसे रोककर गाड़ी का तलाशी ली गई इस दौरान भारी मात्रा में गांजा मिला, उसे तखतपुर थाना लाया जहां वह गांजा नहीं रखने की बात कर रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने गांजा रखने की बात कबूला। जहां आरोपित को सुबह 10:30 बजे पकड़कर तखतपुर पॉलिटेक्लिक कॉलेज के पास ग्राम खपरी में एक खंडहरनुमान मकान पर छापा मारा। इस मकान से पुलिस को 24 बोरी और अलग-अलग बैग में 9 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। यह मकान आरोपी हरीश साहू का ही है। इसे उसने दो साल पहले खरीदा था। जहां खपरी व जरेली के सरपंच के समक्ष आरोपी के घर का ताला तोड़ा गया। नौ क्विंटल गांजा को देखकर पुलिस वाले के भी होश उड़ गए क्योंकि तखतपुर के इतिहास में पहली बार इतना सारा गांजा पकडाया है। गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। वहीं आरोपी से अभी और भी जांच पड़ताल चल रहा है।

आरोपी हरीश साहू स्काई हॉस्पिटल कोविड का इस्टिकर लगाकर कार में घूम रहा था लोगों को लग रहा था कि यह गाड़ी हॉस्पिटल के डॉक्टर का है इस कारण पुलिस का नजर आरोपी की ओर नहीं पढ़ा था। पूछताछ में हरीश ने पुलिस को बताया कि कार उसकी बहन की है। वह एक प्राइवेट अस्पताल में कर्मचारी है। कार पर स्काई हॉस्पिटल बिलासपुर इमरजेंसी कोविड-19 सेवा लिखा हुआ था। इस कार का इस्तेमाल वह अपनी बहन को अस्पताल छोड?े और लाने के लिए करता था। इसके बाद कार उसी के पास रहती थी।

तखतपुर एसडीओपी रश्मीत कौर चावला ने बताया कि कार के आधार पर अस्पताल प्रबंधन और उसकी बहन से भी पूछताछ की जाएगी। अभी तक पता चला है कि वह ओडिशा से सब्जियों के साथ पिकअप में गांजा लेकर आता था। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र का सबसे बड़ा गांजा डीलर है।

 

#गिरफ्तार

Source : Agency

पाठको की राय