Wednesday, October 21st, 2026

25 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर

जिले के थाना नगरनार अंर्तगत धनपुंजी नाका से एक गांजा तस्कर लक्ष्मीनारायण पुनिया निवासी जयपुर राजस्थान को 25 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। गांजा तस्कर लक्ष्मीनारायण पुनिया के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी) एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, 1 नग मोबाईल जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय