Saturday, October 24th, 2026

बस से 22 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर
थाना नगरनार पुलिस को मिली सूचना पर छत्तीसगढ़-उडीसा के सीमा क्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर जांच के दौरान एक बस से एक गांजा तस्कर राजवीर सिंह पिता शिशुपाल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश के कब्जे से 22 किलोग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस. एक्ट 20(बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 22 किलोग्राम गांजा, 1 मोबाईल एवं अन्य कागजात जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 02 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।

 

#Smuggler

Source : Agency

पाठको की राय