Friday, October 23rd, 2026

स्मृति मंधाना और शेफावी वर्मा ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की बजाई बैंड, दोनों ने ठोके शतक

नई दिल्ली
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफावी वर्मा ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने कुछ गेंद के अंदर ही अपने-अपने शतक पूरे किए। एक समय लग रहा था कि मंधाना पहले शतक पूरा करेंगी लेकिन शेफाली ने ताबड़तोड़ शॉट खेलकर पहले शतक पूरा कर लिया। शेफाली वर्मा ने 113 गेंद में 15 चौके और दो छक्के की मदद से सेंचुरी लगाई। शेफाली का टेस्ट करियर का ये पहला शतक है। वहीं दूसरी तरफ स्मृति मंधाना ने 122 गेंद में शतक पूरा किया। मंधाना ने अपनी पारी में 19 चौके लगाए।

पिछले चार इंटरनेशनल मैच में स्मृति मंधाना का ये तीसरा शतक है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने दो शतक लगाए थे। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 167 रनों की ओपनिंग साझेदारी का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों के बीच 200 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
नौ दिन के अंदर टीम इंडिया खेलेगी पांचवां मैच, थकान और फिटनेस बढ़ा ना दे 17 साल का इंतजार

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शुक्रवार को चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान महिला टेस्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड दर्ज किया। इस जोड़ी ने पाकिस्तान की किरण बलूच और साजिदा शाह द्वारा 2004 में कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए गए 241 रनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा।

महिला टेस्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
270* - स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका (चेन्नई, 2024)
241 - किरण बलूच और साजिदा शाह बनाम वेस्टइंडीज (कराची, 2004)
200 - कैरोलिन एटकिंस और एरन ब्रिंडल बनाम भारत (लखनऊ, 2002)

 

 

#Shefali Verma and Smriti Mandhana

Source : Agency

पाठको की राय