Friday, October 23rd, 2026

पंजीयन कार्यालय के समीप बनेगा स्मार्ट शौचालय

रायपुर
राजधानी के जिला कार्यालय परिसर के पंजीयन कार्यालय के समीप रिक्त भूमि पर देश में अपनी तरह के पहले सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट शौचालय का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम रायपुर के महापौरएजाज ढेबर और रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्षकुलदीप सिंह जुनेजा ने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर इसका भूमि पूजन किया गया।

अनुबंधित एजेंसी मेसर्स ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से यह कार्य कराया जा रहा है। इसके प्रतिनिधि अधिकारी ने प्रस्तावित स्मार्ट टायलेट ओडीएफ डबल प्लस के प्रस्तावित मॉडल एवं ड्राइंग - डिजाइन की प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्मार्ट टायलेट पूरी तरह से सर्वसुविधायुक्त बनाया जायेगा।  इसमें  महिलाओं एवं पुरुषों हेतु पृथक -पृथक 3-3 यूरीनल एवं 5-5 टायलेट बनाये जायेंगे। महिलाओं, बच्चों, नि:शक्तजनों, तृतीय लिंग समुदाय के लिये पृथक - पृथक व्यवस्था की जायेगी।

स्मार्ट टायलेट परिसर में वेटिंग लाऊंज भी बनाया जायेगा एवं गर्भवती माताओं सहित नवजात शिशुओं की सुविधा के लिये पृथक रूप से फीडिंग रूम का निर्माण किया जायेगा। इस योजना में नगर निगम रायपुर की कोई राशि व्यय नहीं होगी। ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्माण के बाद अगले 10 साल के लिये स्मार्ट टायलेट परिसर का संधारण एवं रखरखाव किया जायेगा इसका उपयोग पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा एवं साफ - सफाई सहित रखरखाव का पूरा व्यय अनुबंधित एजेंसी वहन करेगी, इसके एवज में नगर निगम ने एजेंसी को जिलाधीश कार्यालय परिसर में विज्ञापन करने का अनुबंध की शर्तों के अनुसार अधिकार दिया है। महापौरढेबर एवं उत्तर विधायकजुनेजा ने एजेंसी को तत्काल कार्य प्रारम्भ करवाकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने कहा, जिससे राजधानीवासियों को जिलाधीश परिसर में शीघ्र सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट टायलेट ओडीएफ डबल प्लस की देश में अपनी तरह की पहली सुविधा नगर निगम रायपुर के माध्यम से प्राप्त हो सके।

 

#office

Source : Agency

पाठको की राय