Tuesday, October 20th, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रही छोटी-छोटी पार्टियां बीजेपी के इशारों पर काम कर रही हैं: राहुल गांधी

अंबाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में चुनाव लड़ रही छोटी-छोटी पार्टियां बीजेपी के इशारों पर काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों का असली रिमोट कंट्रोल बीजेपी के पास है और वे उसकी रणनीति का हिस्सा मात्र हैं।

विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "यह जो छोटी-छोटी पार्टियां हैं सब भाजपा के नियंत्रण में हैं। लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है, आप कांग्रेस पार्टी को समर्थन दीजिए, यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार लाइए। यहां आपके जेब से हर रोज़ अरबपतियों के लिए जो पैसा छीना जा रहा है उसे बंद कीजिए, हम आपके जेब में पैसे डालना चाहते हैं। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अंबाला में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने एक जनसभा को संभोदित करते हुए कहा अडानी खेत में मेहनत नहीं करते, कोई छोटा व्यापार नहीं करते। लेकिन हर सुबह उनके बैंक अकाउंट में सुनामी की तरह पैसा आ रहा है। जितना पैसा उनके अकाउंट में सुनामी की तरह घुस रहा है,उतना ही पैसा आपके बैंक अकाउंट से तूफान की तरह निकलता जा रहा है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "...महिला शक्ति योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2000 रुपये जमा किए जाएंगे। एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे। हम सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करेंगे और विधवाओं, बुजुर्गों और विकलांगों के बैंक खातों में हर महीने 6000 रुपये जाएंगे... एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "यहां का किसान पूरे देश का अन्नदाता है। आपने आंदोलन किया... आपको कहा गया कि MSP मिलेगी, आपके साथ विश्वासघात हुआ... नौजवानों को रोजगार नहीं मिला...आपने देखा कि हाल ही में ओलंपिक में क्या हुआ...सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है। एक भी भर्ती नहीं होती है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हूडा ने कहा राहुल गांधी जी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' की, जिसके बाद देशभर के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।आज पूरा देश हरियाणा की ओर देख रहा है।पूरे हरियाणा में बस एक आवाज उठ रही है कि कांग्रेस आ रही है और BJP जा रही है।हमारी 36 बिरादरी ने मन बना लिया है- हरियाणा में अबकी बार कांग्रेस की सरकार।

 

#Regarding Haryana assembly elections

Source : Agency

पाठको की राय