Saturday, October 24th, 2026

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 13 अप्रैल तक अब बुक होंगे स्लॉट

भोपाल

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए यह काम की खबर है। वे 13 अप्रैल तक स्लॉट की बुकिंग करा सकते हैं। इसके बाद स्लॉट बुक नहीं होंगे। स्लॉट बुकिंग के बाद वे 7 दिन के अंदर गेहूं लेकर सेंटर पर पहुंच सकते हैं। जैसे किसी किसान ने 1 मई का स्लॉट बुक किया है, तो वह 7 मई तक गेहूं सेंटर पर बेच सकता है। प्रदेश के दो संभाग इंदौर-उज्जैन में 10 मई तक और भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर-चंबल संभाग में 16 मई तक गेहूं खरीदा जाएगा।

स्लॉट बुकिंग कराकर सरकार संभवत: गेहूं आवक का आकलन लगाना चाहती है, ताकि बारदाना, परिवहन और स्टोरेज जैसी तैयारी की जा सके। इसलिए 13 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है।

ऐसे कर सकते हैं स्लॉट बुक
www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है। किसान खुद के मोबाइल से स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा MP Online, कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केंद्र, इंटरनेट कैफे, खरीदी केंद्र से भी बुकिंग हो सकेगी।

ये भी सुविधा
भोपाल की जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति शाह नरवरिया ने बताया, स्लॉट बुकिंग में सेंटर और दिन का चयन करने की सुविधा दी गई है। वहीं, किसान गेहूं की मात्रा भी दर्ज कर सकते हैं।

किस समय करें स्लॉट बुकिंग?

    सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक स्लॉट बुक कर सकेंगे।

 

#समर्थन मूल्य पर गेहूं

Source : Agency

पाठको की राय