Monday, October 19th, 2026

आरटीओ में कर्मचारियों ने आज भी काम बंद कर की नारेबाजी


ग्वालियर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय(आरटीओ)में अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आज भी  ताले पड़े हैं। इसके चलते ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर वाहनों के रजिस्ट्रेशन,ट्रांसफर,फिटनेस सहित अन्य काम पूरी तरह से बंद है। आज दूसरे दिन भी कर्मचारी कार्यालयीन समय पर आॅफिस में उपस्थित हो हुए,लेकिन अंदर काम करने न जाते हुए बाहर ही बैठे रहे। इससे अपने कामों के लिए आरटीओ आॅफिस पहुंचे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं शासन को भी प्रति दिन मिलने वाले राजस्व की क्षति हो रही है।

बता दें कि जिला परिवहन अधिकारी रायसेन, टीकमगढ़ और रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कर्मचारी और अफसर आक्रोशित है। इसी के तरह प्रदेश स्तर पर अफसर और कर्मचारियों बैठक करने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। अब मांग पूरी न होने तक तक परिवहन कार्यालयों में सारे काम ठप रहेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय