Friday, October 23rd, 2026

 सपा के प्रदर्शन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने शुरू की जांच

 आगरा 
सपाइयों के प्रदर्शन के दौरान निकाले गए जुलूस का एक वीडियो गुरुवार शाम वायरल होने से सरगर्मी पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे। मामला पुलिस तक पहुंच गया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी, कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

दरअसल, समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को प्रदेश की सभी तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। आगरा में भी सपा की महानगर इकाई ने प्रदर्शन आयोजित किया था। तहसील पहुंचने से पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले सांकेतिक जुलूस निकाला था। इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का मामला सामने आया। सपा कार्यकर्ता पार्टी और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान बीच में से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगते सुनाई देते हैं। इसका 38 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भीड़ के साथ समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी और नेताओं पर आरोपों का दौर शुरू हो गया। हालांकि वीडियो में पता नहीं चल पा रहा है कि आवाज कहां से आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद एक युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिखाई दिया है। इसमें युवक खुद को बेकसूर बताते हुए कह रहा है कि उसने जुलूस के दौरान नारे नहीं लगाए। वो देश के खिलाफ नारे कैसे लगा सकता है। 

 

# सपा के प्रदर्शन

Source : Agency

पाठको की राय