Wednesday, October 21st, 2026

SL vs SA T20 WC:द​क्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

शारजाह

वानिंदु हसरंगा की हैट्रिक के बावजूद श्रीलंका को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 स्टेज के ग्रुप-1 में आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रनों का स्कोर बनाया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 1 गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान तेम्बा बवूमा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके अलावा किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने 13 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक जीत दिला दी। श्रीलंका की ओर से हसरंगा की हैट्रिक के अलावा दुष्मंता चमीरा ने दो विकेट निकाले। दक्षिण अफ्रीका की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी जिंदा है। इस हार के बाद श्रीलंका के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है। 

 

#4 विकेट से हराया

Source : Agency

पाठको की राय