जापान की लड़कियों के स्किन केयर सीक्रेट
जापान से लेकर चीन और कोरिया तक की महिलाएं अपनी खूबसूरती निखारने में चावल का बहुत इस्तेमाल करती हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल इसके माढ़ का होता है, जिससे वे अपने बाल और चेहरा धोती हैं। इसे उनकी दमकती हुई त्वचा का राज भी माना जाता है। चावल से ही जुड़ा एक फेस पैक भी है, जो खासतौर पर जापानी महिलाओं के बीच में काफी पॉप्युलर है। इसे वे बाजार से खरीदने की जगह घर पर ही तैयार करती हैं। पैक को तैयार करने का तरीका इतना आसान है कि आप भी इसे आराम से बना सकती हैं। (सभी तस्वीरें: इंडियाटाइम्स)
बासी चावल से यूं तैयार करें पैक
इस फेसपैक को तैयार करने के लिए आपको उबले हुए चावल चाहिए। इसके लिए आप रात के बचे हुए पके राइस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें मिक्सी में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। एक कटोरी में तीन चम्मच ब्लेंडिड राइस, दो छोटे चम्मच शहद और एक चम्मच दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर स्क्रब करते हुए वॉश कर लें। अगर आपके पास रात के बासी चावल नहीं हैं, तो आप ताजे पके राइस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो छोटी मात्रा में अलग से भी चावल उबालकर उसका पेस्ट बना सकती हैं।
होंगे ये फायदे
ये पैक स्किन के लिए काफी नरिशिंग होता है। राइस वॉटर की तरह ही इसमें मॉइस्चराइजिंग, ब्राइटनिंग और एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसमें मिलाया गया शहद ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी लिए हुए होता है, जो ऐक्ने जैसी समस्या को दूर रखने में मदद करता है। वहीं दूध स्किन को डीप मॉइस्चर देते हुए उसे सॉफ्ट ऐंड सपल बनाता है। ये सब मिलकर त्वचा की रंगत को सुधारने और उसके ग्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं।
ड्राइ स्किन के लिए
चावल से आप दूसरे पैक भी बना सकती हैं, जो त्वचा को फायदा पहुंचाएंगे। अगर आपकी ड्राइ स्किन है, तो आधा कप उबले हुए चावल में दो चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच ग्लीसरीन का मिलाएं। दालचीनी में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं ग्लीसरीन रूखी त्वचा को मुलायम बनाता है।
ऑइली स्किन के लिए
ऑइली स्किन वाले चेहरे पर ग्लीसरीन का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह वे चावल में शहद, दही, गुलाब जल जैसी चीजें मिला सकते हैं। ये स्किन के मॉइस्चर को नुकसान पहुंचाए बगैर एक्सिस ऑइल को रिमूव करने में मदद करेगा। इससे ऑइल के कारण होने वाली ऐक्ने या पोर्स ब्लॉक होने जैसी समस्या भी दूर रहेगी।

पाठको की राय