Friday, October 23rd, 2026

सहायक ग्रेड 3 के लिए 21 को कौशल परीक्षा

रायपुर। जिला खनिज संस्थान न्यास, रायपुर द्वारा 3 जुलाई को जारी विज्ञापन के तहत रायपुर जिला खनिज संस्थान न्यास के सहायक ग्रेड 3 के रिक्त पद पर संविदा नियुक्ति हेतु कौशल परीक्षा 21 सितंबर को अपरान्ह 2 बजे से शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कालेज बैरन बाजार रायपुर में आयोजित की गई है। इसी तरह विकास सहायक के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 22 सितंबर को अपरान्ह 2 बजे जिला पंचायत रायपुर में आयोजित किया गया है। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी उसी दिन सबेरे 10.30 बजे से जिला पंचायत रायपुर में किया जायेगा। इस संबंध में सूची का अवलोकन रायपुर जिले की वेबसाईट में किया जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय