Sunday, October 25th, 2026

स्किल इंडिया एक लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स को करेगा प्रशिक्षित

दुर्ग
कोविड -19 की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए देशभर में एक लाख से अधिक कोविड योद्धाओं की स्किलिंग और अपस्किलिंग के लिए स्वास्थ्य सेवा में कोविड 19 फ्रंटलाइन कार्यकतार्ओं के कस्टमाइज्ड क्रैशकोर्स कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए उन्हें प्रशिक्षित करेगा। वहीं दूसरी ओर हेल्थ केयर सेक्टर में 6 नए कोर्स भी प्रारंभ किया जा रहा है।

कोविड-19 से लड?े के लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित और प्रासंगिक भूमिकाओं में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों की स्किलिंग और अपस्किलिंग करना है। पहचान किए गए नए जॉब रोल्स में बेसिक केयर सपोर्ट, इमरजेंसी केयर सपोर्ट, एडवांस केयर सपोर्ट, सैंपल कलेक्शन सपोर्ट, होम केयर सपोर्ट, मेडिकल इक्विपमेंट सपोर्ट शामिल हैं। इस कार्यक्रम में एक शार्टटर्म प्रशिक्षण शामिल होगा, जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, डायग्नॉस्टिक सुविधाओं, सैम्पल कलेक्शन सेन्ट्रस आदि जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं में 3 महीने की आॅन द जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी। यह छह कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा कम से कम समय में विकसित किए गए हैं, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवर शामिल हैं; और ये स्किल रेग्युलेटर द्वारा अनुमोदित है। शुरूआत में एमएसडीई ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण संस्थानों में शुरू करने का निर्णय लिया है और जल्द ही 1 लाख प्रोफेशनल्स विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं पर आॅन द जॉबट्रेनिंग के लिए उपलब्ध होंगे। राज्यों से प्राप्त मांग के आधार पर, राज्यों में कोविड दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए आॅन-द-जॉब प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षणों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

 

#स्किल इंडिया

Source : Agency

पाठको की राय