Wednesday, October 21st, 2026

आतंकियों के छह मददगार गिरफ्तार, टेररिस्ट बनने के लिए युवाओं को बरगलाने का करते थे काम

जम्मू  

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहाकि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर आतंकवादियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है।

सभी की हुई पहचान
पुलिस ने आतंकवादियों के मददगारों पहचान रौफ अहमद लोन, आकिब मकबूल भट, जावेद अहमद डार, अर्शीद अहमद मीर, रमीज राजा और सजाद अहमद डार के रूप में की है। ये सभी पुलवामा के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पुलिस बयान में कहा गया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के मददगार रसद, आश्रय, टेररिस्ट सर्किल मैनेजमेंट और युवाओं को हाइब्रिड आतंकवादियों के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करने में शामिल थे।

जांच हुई शुरू
बयान में कहा गया कि जांच दल को यह भी पता चला कि वे आतंकवादी कमांडर रियाज अहमद डार उर्फ ​​खालिद उर्फ ​​शीराज के लिए काम कर रहे थे। शीराज पुलवामा के सेदरगुंड काकापोरा निवासी आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम कर रहा था और उसके साथ लगातार संपर्क में था। पुलिस ने कहाकि काकापोरा पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

 

#मददगार गिरफ्तार

Source : Agency

पाठको की राय