Thursday, October 22nd, 2026

हालात गंभीर: यूपी के गांवों में कोरोना का कहर, कई जगह दर्जन से अधिक मौतें

 लखनऊ 
 कोरोना महामारी इस समय राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे कहर बरपा रही है। कई गांव तो ऐसे हैं जहां कुछ ही दिनों में कोरोना के इस दूसरे लहर ने कई जानें ले ली हैं। घर-घर मातम पसरा हुआ है। सूचनाएं जिला मुख्यालयों से लेकर शासन स्तर तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच व मेडिकल किट बांटने का काम शुरू किया है। तमाम स्तर पर लापरवाहियां भी देखने को मिल रही हैं। कोरोना के लक्षणों से पीड़ित तमाम ग्रामीण छोला छाप डाक्टरों की सेवाएं लेने को मजबूर हैं। 

रायबरेली जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा गांव में कोरोना संक्रमण से अब तक करीब 22 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में स्वास्थ विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। गांव में आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गोंडा के हलधरमऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हलधरमऊ में करीब 70 प्रतिशत लोग सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। लोग यहां झोलाछाप डाक्टरों से दवा करा रहे हैं। ग्राम प्रधान मसूद खां ने बताया है कि संक्रमण से करीब 16 लोगों की मौत अप्रैल से अब तक हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इस गांव में चार मौतें बता रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों ने कुछ लोगों की सैंपलिंग की है। दवाओं का वितरण नहीं कराया गया है। एसडीएम करनैलगंज शत्रुघ्न   पाठक दो टूक में कहते हैं कि स्वाभाविक मौत को कोरोना नहीं कहा जा सकता है। 

 

#मौतें

Source : Agency

पाठको की राय