Tuesday, October 20th, 2026

ननद सबा पटौदी के पोस्ट इग्नोर करती हैं भाभी करीना

मुंबई
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी सोशल मीडिया अक्सर अपने परिवार के लोगों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उनके एक फॉलोअर ने सवाल किया था कि वह करीना की तस्वीर हमेशा शेयर करती हैं लेकिन करीना कभी उन्हें जवाब नहीं देतीं। इस पर सबा ने जवाब दिया था, क्योंकि मुझे अपनी भाभी से प्यार है। अब करीना कपूर ने लोगों के सवालों का जवाब अपने एक पोस्ट से दे दिया है। 

बुआ जान  ने गिफ्ट किए कपड़े
करीना कपूर ने मंगलवार को सबा का एक पोस्ट रीपोस्ट किया है। इसमें तैमूर के बचपन की तस्वीर है। उन्होंने साथ में हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। ओरिजनल पोस्ट में सबा अली खान ने लिखा है, माई जान!! टिम। ब्लू ड्रेस पहनी है जो कि बुआ जान ने गिफ्ट की है जो कि मैं हूं। मुझे बच्चों को बिगाड़ना अच्छा लगता है और मुझे उन्हें नए कपड़े पहनना और भी अच्छा लगता है। 

 

#करीना 

Source : Agency

पाठको की राय