Tuesday, October 20th, 2026

सिरसा समपार रेलवे गेट 15 दिसम्बर से पूर्णत: होगा बंद

रायपुर
मानक सहित समपार फाटक नमबर 439 (सिरसा गेट ) में आर यू बी. कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य रेल विभाग एवं प्रदेश प्रशासन छत्तीसगढ़ कॉस्टशेयरिंग बेसिस पर रेलवे द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तत्कालिन कलेक्टर महोदय दुर्ग, द्वारा अंडर ब्रीज बनने के पश्चात मानव सहित समपार फाटक नम्बर 439 (सिरसा गेट) बंद करने की अनुमति प्रदत्त की गई है। अत: पथ यातायात एवं रेल यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरसा समपार फाटक को आर यू बी निर्माण कार्य को पत्र व्यवहार के अनुसार  31आगस्त को पूर्ण होने के पश्चात रेल विभाग द्वारा समपार फाटक 439 को बंद करना सुनिश्चित किया गया था। किंतु समपार फाटक को आर यू बी निर्माण कार्य नियत तिथी तक पूर्ण न होने के कारण इसे चालू किया रखा गया एवं  15 दिसंबर को पूर्ण होने के पश्चात रेल विभाग द्वारा समपार फाटक 439 को बंद करना सुनिश्चित किया गया है।
 

 

#Sirsa level

Source : Agency

पाठको की राय