Tuesday, October 20th, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सिरसा जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली, पोलिंग पार्टियों हुईं रवाना

सिरसा
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सिरसा जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है प्रशासन की तरफ से सिरसा जिला की पांचों विधानसभा ऐलनाबाद ,कालांवाली ,रानियां ,डबवाली व सिरसा के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना कर दी गई है। पोलिंग को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके तहत 2500 पुलिस कर्मचारियों के साथ अर्धसैनिक बल सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे । वही बॉर्डर एरिया को लेकर 16 नाके लगाए गए हैं जहां जिला में आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी।

पोलिंग को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से 996 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें 10 लाख 60115 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे वहीं पहली बार वोट पोल करने वालों की संख्या 25138 है। सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से 40 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई है जो 24 घंटे पूरे जिले की निगरानी करेगी।

ऐलनाबाद के एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पोलिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है और पोलिंग एजेंट को ईवीएम मशीन देकर रवाना किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हर बूथ की वेब कास्टिंग की जाएगी और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे वहीं उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पोलिंग करवाने के लिए आम लोगों को जागरूक भी  किया जा रहा है ।

 

 

#Haryana Assembly Elections

Source : Agency

पाठको की राय