Friday, October 23rd, 2026

एकल अभियान संस्था ने स्वनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी


जगदलपुर

एकल अभियान संस्था के बहनों व मातृृशक्तियों के द्वारा शांतिनगर जगदलपुर में स्थित दुर्गा मंदिर में स्वनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी। प्रदर्शनी में मातृृशक्तियों द्वारा हस्तनिर्मित दीया, बाती, स्वागत झालर, सोफा कुशन, आर्गनिक खेती से उत्पादित हल्दी तथा अन्य उत्पादित सामग्री रखे गए थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हेमंत पांडे ने मातृृशक्ति द्वारा आयोजित इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उनके प्रति कृृतज्ञता प्रकट की व उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हेमंत पांडे,  विभाग कार्यवाहक कमलेश तिवारी, सहायक नगर कार्यवाहक, राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका श्रीमती प्राची गर्ग, लक्ष्मी सिंग, पूनम कपूर, अरूणा जोवनपुत्र, वर्षा सोमानी, उमा दवे, प्रभा देशपांडे, ज्योति चौहान व अन्य मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय