Tuesday, October 20th, 2026

गायिका ऋतु पाठक आज छिंदवाड़ा आएंगी, गणपति महाराजा के दिव्य दरबार में देंगी प्रस्तुति

छिंदवाड़ा

देश की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका और प्लेबैक सिंगर ऋतु पाठक आज शनिवार को गणराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गौरैया नाका पर स्थापित भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा के दिव्य दरबार में अपने भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देंगी। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी सुमधुर आवाज देने वाली मुंबई की मशहूर प्लेबैक सिंगर, जिनके गाने जैसे "देवा श्री गणेशा" और "जलेवी बाई" सुपरहिट हो चुके हैं, छिंदवाड़ा के महाराजा के दिव्य दरबार में आज रात 8 बजे अपनी हाजिरी लगाएंगी। ऋतु पाठक ने विशेष रूप से एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपने कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है। ऋतु पाठक के कार्यक्रम को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है।

छिंदवाड़ा में दूसरी बार
ऋतु पाठक छिंदवाड़ा में दूसरी बार आ रही हैं। इससे पहले वह सिंगोड़ी में आयोजित देवी जागरण में भी आ चुकी हैं। आज वह बप्पा के दरबार में धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देंगी। गणराज वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में आने का विशेष अनुरोध किया है।

 

#Singer Ritu Pathak

Source : Agency

पाठको की राय