Tuesday, October 20th, 2026

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने चेन्नई में हुए एआर रहमान के कॉन्सर्ट पर रिएक्शन दिया, दो आधिकारियों का तबादला

चेन्नई

ऑस्कर अवॉर्ड विनर सिंगर एआर रहमान के चेन्नई में हुए कॉन्सर्ट में 10 सितंबर की रात जो हुआ, उसका विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी इस प्रोग्राम में हुए उपद्रव पर प्रतिक्रिया दी है। वह उन महिलाओं के सपोर्ट में उतरी हैं, जिनके साथ इस कॉन्सर्ट में हुए भगदड़ के दौरान कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ हुई थी।

चिन्मयी श्रीपदा ने X (पहले जो ट्विटर था) पर लिखा कि वो उन लड़कियों के दर्द को समझ सकती हैं। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है और न ही आपको शरमाने की जरूरत है। आप ये सब डिजर्व नहीं करते हैं। ' आप इसके लायक नहीं थे। आप संगीत के हकदार थे, आप मनोरंजन के हकदार थे, आप खुशी के हकदार थे, आप एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के अच्छे अनुभव के हकदार थे, जिसने आपको रुला दिया।'

चिन्मयी श्रीपदा ने किया सपोर्ट
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं चाहती हूं कि आपको यौन उत्पीड़न से न गुजरना पड़े, लेकिन आपके साथ ऐसा हुआ है और मैं चाहती हूं कि ऐसा अनुभव कभी किसी के साथ न हो। मैं केवल प्यार और उस जख्म के भरने की कामना करता हूं। और आशा करती हूं कि आपके अपने इस मुश्किल समय में आपका हाथ न छोड़ें।' चिन्मयी श्रीपदा ने अपने पोस्ट में काफी कुछ लिखा है, जिसके बाद लोगों के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं।

दो अधिकारियों का ट्रांसफर
वहीं, एआर रहमान के कॉन्सर्ट में हुए वाकये के बाद दो आईपीएस ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया गया है। क्योंकि इस कॉन्सर्ट के कारण ईस्ट कोस्ट रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हुई और मुख्यमंत्री के काफिले को आने-जाने में दिक्कत हुई। इतना ही नहीं, जिनके पास टिकट्स थे, उनको भी एंट्री नहीं दी गई। साथ ही महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगाए।

 

Source : Agency

पाठको की राय