Monday, October 19th, 2026

Singapore Open: भारत के वीर अहलावत श्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद भी क्वालिफाई से चूके

नई दिल्ली
भारत के वीर अहलावत ने एसएमबीसी सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में रविवार को यहां कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संयुक्त पांचवां स्थान हासिल किया लेकिन सेंट एंड्रयूज में होने वाली 150वीं ओपन चैंपियनशिप में जगह बनाने से चूक गए।

वीर ने अंतिम दो होल में एक डबल बोगी और एक बोगी की जिससे वह दूसरे से संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गए और उन्होंने द ओपन चैंपियनशिप के लिए उपलब्ध चार स्थानों में से एक हासिल करने का मौका गंवा दिया। वीर का कुल स्कोर सात अंडर रहा।

शिव कपूर भी अंतिम दौर में 69 के स्कोर से कुल पांच अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे। विराज मादप्पा (73) संयुक्त 48वें, राशिद खान (73) संयुक्त 53वें और एस चिकारंगप्पा (76) संयुक्त 65वें स्थान पर रहे। थाईलैंड के सेडोम केइवकांजाना ने कुल 13 अंडर के स्कोर के साथ खिताब जीता।

 

#Singapore Open

Source : Agency

पाठको की राय