Monday, October 19th, 2026

चाइना ओपन से सिंधू बाहर, चेन युफेई ने कड़े मुकाबले में हराया

चांगझोउ
 भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू शुरुआती बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रही और गुरुवार को यहां दूसरे दौर के मैच में चीन की खिलाड़ी चेन युफेई से तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन भी पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई से सीधे गेम में 19-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि आयुष को आयरलैंड के न्हात गुयेन से तीन गेम के कड़े मुकाबले में 21-15, 13-21, 20-22 से हार मिली।

जापान ओपन में हासिल की थी जीत
सिंधू लगभग डेढ़ घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी युफेई से 21-16, 20-22, 18-21 से हार गईं। हैदराबाद की रहने वाली 30 वर्षीय सिंधू ने पिछले सप्ताह जापान ओपन जीतकर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया था और उन्हें इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

 

 

#China Open

Source : Agency

आपकी राय

10 + 2 =

पाठको की राय