Monday, October 19th, 2026

आलू को अंकुरित होने से बचाने के आसान उपाय


आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर प्रकार की डिश में किया जाता है। लेकिन बरसात के दिनों में आमतौर पर ऐसा होता है की नमी लगने से आलू एक-दो दिन में ही अंकुरित हो जाते हैं। उसमें से सफेद रंग के अंकुरण बाहर निकलने रखते हैं और यह जल्दी खराब भी हो जाते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसे तरीके जिससे आप आलू को महीने भर तक ताजा रख सकते हैं और इससे यह अंकुरित होने  से भी बच जाएंगे...

इन चीजों के साथ आलू को करें स्टोर
आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए आपको बस एक मलमल का कपड़ा या एक कपड़े का थैला लेना है, उसमें मेंहदी की पत्ती या कोई भी हर्ब्स भरकर बंद कर देना है और इसको आलू की टोकरी में रख लेना है। इससे ये महीनेभर तक ताजा बने रहते हैं।

इस चीज के साथ आलू को ना करें स्टोर
यदि आप चाहते हैं कि आपके आलू अधिक समय तक ताजा रहें, तो सेब के साथ आलू को स्टोर न करें। सेब एक ऐसा फल है जो काफी मात्रा में एथिलीन गैस का उत्पादन करते हैं, जिससे बहुत जल्दी अंकुरित होकर खराब हो जाते हैं।

रोशनी से रखें दूर
आपने हमेशा देखा होगा कि सब्जी विक्रेता अपने आलू को गहरे भूरे रंग के बोरे में क्यों रखते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि सूरज की रोशनी में आलू जल्दी अंकुरित हो जाते हैं। बता दें कि आलू को अंधेरी जगह पर रखने से वे लंबे समय तक ताजा रहते हैं।

आलू को फ्रिज में न रखें
आलू को कभी भी गीली या नमी वाली जगह में नहीं रखना चाहिए, इसलिए इन्हें फ्रिज में तो भूलकर भी न रखें। आलू और प्याज को ताजा रहने के लिए वास्तव में अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं होती है। अतिरिक्त पानी के संपर्क में आने से ये अंकुरित होने लगते है, इसलिए हमेशा इन्हें सूखी जगह पर रखें।

 

Source : Agency

पाठको की राय