Thursday, October 22nd, 2026

पद्मा को कराटे में रजत

रायपुर

शहर की उभरती हुई कराटेबाज पद्मा ब्यौहार ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। हैदराबाद में 6 नवंबर को संपन्न हुए आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप ओपन में सीनियर कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कराते इंडियन आगेर्नाइजेशन और तेलंगाना राज्य कराते संघ की ओर से किया गया था। कबीर नगर रायपुर की पद्मा ब्लैक बेल्ट थर्ड डेन हैं और कराते कोचिंग भी चलाती हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय