Friday, October 23rd, 2026

अमृतसर कोर्ट में Sidhu Moosewala हत्याकांड का शूटर दीपक मुंडी पेश, पुलिस उगलवाएगी कंधोवालिया मर्डर के राज

अमृतसर
गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक मुंडी, अर्जुन पंडित और राजेंद्र जोकर को अमृतसर की कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उनकी पेशी अमृतसर में वर्ष 2021 में हुए गैंगस्टर राणा कंधोवालिया केस में हो रही है। इन तीनों आरोपितों को अमृतसर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। इनसे कंधोवालिया की हत्या के बारे में पूछताछ की जाएगी।  बता दें कि गैंगस्टर दीपक मुंडी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल छठा व अंतिम शूटर था जो कि लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। पिछले दिनों उसे पंजाब पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया था।

29 मई को की गई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
गत 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कुल छह शूटर शामिल थे। शूटर अंकित सेरसा, प्रियवर्त फौजी, कशिश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। गैंगस्टर जगरूप रूपा और मनप्रीत सिंह मनु कुस्सा को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी के पास मुठभेड़ में मार गियाया था। इसके बाद से केवल दीपक मुंडी ही फरार चल रहा था, जिसे अंततः पंजाब पुलिस ने इसी महीने दबोच लिया।   

 

 

#Sidhu Moosewala murder

Source : Agency

पाठको की राय